वैसे तो लक्ष्मीजी को बहुत सी चीज़ प्रिय होती है पर क्या आप जानते है लक्ष्मीजी को शंख अत्यधिक प्रिय होता है एवं कहा जाता है की जिस घर में शंख रखा जाता है वहाँ लक्ष्मीजी स्वयं विद्यमान रहती है। शंख प्रमुख रूप से दो तरह के होते है, एक दक्षिणावर्त अौर दूसरा वामावर्त और इनमे से दक्षिणावर्त शंख को तंत्र में स्वयं लक्ष्मीजी का रूप माना जाता है। दक्षिणावर्त शंख वह होता है जो की दक्षिण की ओर खुलता हुआ होता है.
तो आइये देखते है क्या क्या फायदे होते है इस दक्षिणावर्त शंख को घर में रखने से
1. दक्षिणावर्त शंख को जल से भर कर पूजा स्थान पर रखे और इस जल से पुरे घर में छीटे देने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है।
2. दक्षिणावर्त शंख को जल भर कर मंदिर में रखने से घर से हर तरह का संकट खत्म हो जाता है।
3. दक्षिणावर्त शंख को जल भर कर माता लक्ष्मी का पूजन करने से घर में बरकत बनी रहती है।
4. दिवाली के दिन इस शंख को पूजन में से उठा कर तिजोरी में रखे, ऐसा करने से घर में अक्षय धन की प्राप्ति होती है।
5. दक्षिणावर्त शंख के सामने रोज अगरबत्ती जलाने से यश और प्रसिद्धि मिलती है।
6. अगर किसी स्त्री को बाँझपन की शिकायत हो तो दक्षिणावर्त शंख उस स्त्री के लिए एक चमत्कार साबित हो सकता है। इस शंख में रोज दूध भर कर पीने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
7. अगर आप स्वयं में आकर्षण पैदा करना चाहते है तो दक्षिणावर्त शंख में रोज जल भर कर पिए।