क्या आपको पता है की स्वस्तिक गणेश भगवान का चिन्ह होता है, इसे सही रूप से बनाने पर सभी कार्य पूर्ण होते है। स्वस्तिक को देवी लक्ष्मी यानी श्री का प्रतीक भी कहा जाता है। पर क्या आप जानते है अगर आप इसे सही तरीके से बनायेगे और निचे दिए गए टोटको के तरीके से इसे बनायेगे तो आपके घर और परिवार में भी सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं आएगी।
- अगर आप कारोबारी है और आपको कारोबार में तरक्की नहीं हो रही है तो आने वाले 7 गुरुवार तक उत्तर- पूर्वी कोने को गंगाजल से धो कर वहाँ हल्दी से स्वस्तिक बनाये और इसकी पूजा कर इसको गुड का भोग लगाए।
- कहा जाता है की स्वस्तिक को बनाकर जिस भी देवी देवता की उसके ऊपर मूर्ति रखी जाती है, वह तुरंत प्रसन्न हो जाते है।
- मंदिर में स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर दिया जलाकर रखने से सभी मनोकामनाये पूरी होती है।
- सिद्धि प्राप्त करने हेतु मंदिर के बाहर गोबर से उल्टा स्वस्तिक बनाया जाता है। और फिर जब मनोकामनाये पूर्ण हो जाये तो वापस उसी मन्दिर पर जाकर सीधा स्वस्तिक बनाया जाता है।
- अपने घर के बाहर रंगोली के साथ कुमकुम, सिंदूर या रोली से स्वस्तिक बनाने पर घर में आने वाली परेशानियां टल जाती है।
- अगर आपको धन से सम्बंधित परेशानी आ रही है तो घर की दहलीज़ के दोनों तरफ स्वस्तिक बनाये और इस पर चावल की एक ढ़ेरी बनाये और उसपर एक एक सुपारी को कलावा बांध कर रखे और फिर पूजा करे। ऐसा करने से धन की समस्या खत्म होती है।
- ईशान कोण में दिवार पर हल्दी का स्वस्तिक बनाने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।